मुजफ्फरनगर: भाजपा को सपोर्ट करने के कारण परेशान कर रहे दबंग

मुजफ्फरनगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी वसीम मलिक ने दबंगों से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा को सपोर्ट करते हैं इसलिए कुछ लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल में एक फर्जी मुकदमे में उन्हें जेल भिजवा दिया गया और अब जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी वसीम मलिक ने कहा कि उनके पड़ोस में रहने वाला सपा नेता कई अन्य लोगों को साथ लेकर उसके विरोध में साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा कि उनके लिए भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता होना मुश्किल बन गया है। भाजपा को सपोर्ट किए जाने से नाराज कुछ लोग जान के दुश्मन बने हुए हैं। बताया कि कि पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के समर्थन में प्रचार किया था।

झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने का आरोप
इससे नाराज होकर एक सपा नेता कई अन्य लोगों को साथ लेकर उसका विरोध कर रहा है। वसीम मलिक ने अपनी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सजातीय होने के नाते उनका विरोध कर रहे हैं। वसीम मलिक ने कहा कि वह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान से इस मामले की शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि हाल में ही उन्हें एक झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा दिया गया था, जबकि सच्चाई यह है कि आरोपी सपा नेता तहसीलदार की गाड़ी में घूमता है। इसका फोटो खींचकर उन्होंने उसे ऐसा करने से मना किया था, जिसके बाद से वह उसका ही दुश्मन बन बैठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here