मुजफ्फरनगर : चैंपियन बना कुरुक्षेत्र का भैंसा शूरवीर

मुजफ्फरनगर में इस समय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेला चल रहा है। शुक्रवार को इस मेले में मुर्राह नस्ल का जादू पशुपालकों के सिर चढ़कर बोला। कुरुक्षेत्र के सुनारिया गांव से लाए गए 15 करोड़ की कीमत के भैंसे शूरवीर को चैंपियन घोषित किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने विजेता को साढ़े 7 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया।

पशुओं के मालिकों को किया गया सम्मानित
शुक्रवार को मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान पर विभिन्न राज्यों से आए पशुओं के बीच प्रतियोगिता कराई गई। निर्णायक मंडल ने देर शाम विजेता पशुओं की घोषणा की। जिसके बाद पशुओं के मालिकों को सम्मानित किया गया। कुरुक्षेत्र के सुनारियां गांव के कर्मवीर ब्रीड फार्म से प्रदर्शनी में लाए गए भैंसे शूरवीर ने सबका दिल जीत लिया। शूरवीर को प्रदर्शनी का चैंपियन पशु घोषित किया गया है।

मुर्रा नस्ल का है विजेता शूरवीर
विजेता शूरवीर का ताल्लुक मुर्राह नस्ल की उन्नत प्रजाति से है। प्रसिद्ध भैंसा युवराज उसका भाई है, जबकि शूरवीर की मां का नाम गंगा और पिता का नाम योगराज है। अपने दौर में गंगा, युवराज और योगराज ने पशु प्रदर्शनियों में खूब नाम कमाया है।

कर्मवीर बोले- मुजफ्फरनगर ने दिया बहुत सम्मान
भैंसा मालिक कर्मवीर ने कहा कि मुजफ्फरनगर ने बहुत सम्मान दिया है। मेले की व्यवस्था उत्तम रही। यहां पशुओं को देखने के लिए जितने भी लोग आए, उन्होंने बेहद शालीनता से जानकारी ली। पशुपालकों का उत्साह बढ़ाया।

शूरवीर की कीमत 15 करोड़ रुपए
चैंपियन भैंसे शूरवीर की उम्र चार साल है। ऊंचाई पांच फीट सात इंच है। लंबाई करीब 10 फीट है। अब तक 10 बार चैंपियन रह चुका है। भैंसे की देश में करीब 15 करोड़ रुपये कीमत लग चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here