मुज़फ्फरनगर: त्यागी सभा भवन में श्रीकांत त्यागी के समर्थन में प्रेस वार्ता

मुजफ्फरनगर। फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित त्यागी सभा भवन पर आज त्यागी समाज ने श्रीकांत त्यागी प्रकरण में 12 जिलों से आए जिला अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ श्रीकांत त्यागी का परिवार भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे। श्रीकांत त्यागी की बड़ी बहन नितिशा त्यागी ने बताया कि बीती 21 अगस्त को नोएडा के रामलीला मैदान में हुई महापंचायत के दौरान एक ज्ञापन सरकार के नाम दिया गया था। जिसमें नोएडा जिलाधिकारी ने समाज को 15 दिन का समय दिया था। अभी तक श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर जिला प्रशासन ने कोई रूपरेखा तैयार नहीं की है और ना ही अभी तक उन पर लगा गैंगस्टर एक्ट भी सरकार ने नहीं हटाया है। उन्होंने नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा यदि उनके साथ उनका त्यागी समाज ना खड़ा होता तो नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी का फर्जी एनकाउंटर कर देती। 
त्यागी सभा भवन में श्रीकांत त्यागी के परिवार और त्यागी समाज के प्रतिनिधियों ने पत्रकार वार्ता में नोएडा से बीजेपी सांसद डॉ महेश शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने बीजेपी का बचाव करते हुए कहां की डॉ महेश शर्मा अपने आप को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सुपर सीएम मानता है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात को भी नहीं मानते है। अनु त्यागी ने डॉ महेश शर्मा पर अपने पति की राजनीतिक हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महेश शर्मा ने उनका राजनीतिक करियर खत्म करने के लिए यह षड्यंत्र रचा है। इस दौरान श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने कहां की नोएडा पुलिस ने उनके घर पर मदद के लिए पहुंचे उनके समाज के 9 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया था जिनमें से 6 को छोड़ दिया गया था। उन्होंने कहा कि वह उनसे भी मिलने पहुंची है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here