मुज़फ्फरनगर: रामलीला महोत्सव का विधि-विधान के साथ शुभारंभ

गांव छपार में स्थित श्रीरामलीला भवन में शनिवार देर रात्रि में रामलीला महोत्सव का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश त्यागी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन विपुल गोयल व अध्यक्षता सोनाथ त्यागी ने की। इस दौरान मुख्य रुप से अमरीश त्यागी फलौदा, डा. विपिन त्यागी, अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, छतरपाल त्यागी, सोमपाल नायक, राजेंद्र गुप्ता, मांगेराम नायक, तपेश शर्मा, सोमपाल आर्य, रोहित राजपूत, अगम शर्मा, सचिन फौजी नायक, अंकित नायक, रविंद्र धीमान, अश्वनी आर्य, कन्हैया कश्यप आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here