मुजफ्फरनगर। मणिपुर की घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने कैंडल मार्च निकाला। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी और महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं का अपमान हो रहा हैं।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय से शुरु हुआ कैंडल मार्च प्रकाश चौक से होते हुए झांकी रानी चौक समाप्त हुआ। सपा नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा सरकार में महिलाओं का अपमान हो रहा है। महिला सुरक्षित नहीं है। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि तीन माह से जिस तरह मणिपुर में तांडव हो रहा है, उससे साबित हो रहा है कि भाजपा की सरकार विफल है। भाजपा की मणिपुर सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
इस मौके पर जिला महासचिव गोल्डी अहलावत, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बोबी त्यागी, मीडिया प्रभारी साजिद हसन, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, शमशेर मलिक, ईलम सिंह गुर्जर मौजूद रहें।