मुज़फ्फरनगर: नगर पंचायत भोकरहेड़ी की लाहपरवाही से दम तोड़ रहे हैं गौवंश

मुजफ्फरनगर। मोरना उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद गौ हत्या पर रोक लगाई गई थी। लेकिन नगर पंचायत में बनी गौशाला में चारा न मिलने के कारण गोवंश की हत्या हो रही है। जिसमें नगर पंचायत की गौशाला में गाय तड़प-तड़प कर दम तोड़ रही है। करोड़ों खर्च करने के बाद भी नगर पंचायत में गायों की रक्षा नहीं हो पा रही है जिसके चलते नगर पंचायत में सूखा भूसा मिलने के कारण गोवंश तड़प तड़प कर मरने को मजबूर हैं। वहीं कर्मचारियों ने नगर पंचायत पर गौशाला के लिए कर्मचारी ना देने का आरोप अधिशासी अधिकारी पर लगाया है। जिसके चलते गौशाला में गायों की अच्छी तरह से देखभाल नहीं हो पा रही है।

नगर पंचायत भोकरहेड़ी में कान्हा गौशाला बनाई गई है जिसमें करीब 69 मवेशी है। जिनकी देखरेख के लिए नगर पंचायत द्वारा 2 कर्मचारियों को लगाया गया है। दोनों ही कर्मचारी नगर पंचायत की गौशाला में पड़े सूखे भूसे को ही गोवंशओ को  खिला रहे हैं। सूखा भूसा खाकर गोवंश की हालत खराब हो रही है,तथा गौशाला में करीब आधा दर्जन गाय भूखी ही तड़प रही है। गौशाला में गायों को हरा चारा नहीं मिल रहा है। जिससे गाय सूखा भूसा खाने को मजबूर है। वही इस मामले में गौशाला के एक कर्मचारी से बात की गई तो उसने बताया कि गौशाला में पिछले कई दिनों से हरा चारा नहीं आया है। जिस कारण सभी गायों को भूसा खिलाया जा रहा है। जिससे उनकी हालत खराब हो रही है एक तरफ तो योगी सरकार बेसहारा गोवंश को हर संभव मदद दिलाने की पुरजोर कोशिश कर रही है, लेकिन सरकार के कर्मचारी ही सरकार की योजनाओं को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। सरकार द्वारा गोवंश की मदद के लिए दी जा रही धनराशि का सही इस्तेमाल नहीं होने से सरकारी कर्मचारी ही सरकार की फजीहत कराने पर तुले हैं।

योगी सरकार में गौशाला को मिलता फंड कहां जा रहा है?

योगी सरकार में गायों की देखरेख के लिए सरकार द्वारा अलग ही नियम बनाए गए हैं। जिसमें प्रत्येक गोवंश को सरकार की ओर से करीब 30 रु प्रत्येक दिन धनराशि दी जाती है। लेकिन गौशाला में पशुओं को केवल सूखा भूसा ही मिल रहा है। जिससे उनकी हालत गोवंश की हालत खराब हो रही है।

अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार गौतम ने बताया कि पिछले 2 दिनों से हरा चारा की व्यवस्था नहीं हो पाई है कल हरे चारे की व्यवस्था की जाएगी कस्बा वासियों द्वारा गौशाला में बीमार गायों को छोड़ा जाता है। जिनका उपचार कराया जा रहा है उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ गाय मर भी जाती हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में एक सूचना गोवंश के लिए जारी की है। जिसमें उन्होंने पशु पालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गाय को दूध न देने के नाम पर छोड़ा गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। अब देखना यह होगा भोकरहेड़ी ग्राम पंचायत के अधिकारियों की गोवंशो के प्रति हीला हवाली कब तक चलती है। और यह भी देखना होगा योगी सरकार कर्मचारी व अधिकारियों पर किस तरहा कि कार्यवाही करते है। गौ माता के नाम पर बनी सरकार और सरकार के नुमाइंदे गौशाला में बीमार वह भूखी मर रही गायों के प्रति कितनी सजग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here