मुजफ्फरनगर: बाल सुधार गृह से फरार हुए तीन किशोर

मुजफ्फरनगर में आर्यपुरी स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से तीन किशोर फरार हो गए। इसकी सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फरार हुए किशोरों की तलाश में पुलिस जुटी है। 

शहर के आर्यपुरी स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार को तीन किशोर दीवार कूदकर फरार हो गए। इनमें चरथावल क्षेत्र के दो किशोर चोरी के आरोपी हैं, जबकि सिखेड़ा थाना क्षेत्र का किशोर कुकर्म के मामले में सुधार गृह में बंद था। केयर टेकर आशाराम ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक तीनों दिखाई दिए, इसके बाद तीनों का पता नहीं लग सका।

किशोरों के फरार होने की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस किशोरों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here