मुज़फ्फरनगर: महिला ने सोशल मीडिया पर अलविदा दोस्तों लिखकर नींद की गोलियां खा ली

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नुमाइश कैंप की रहने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर अलविदा दोस्तों लिखकर नींद की गोलियां खा ली। साइबर सेल के जरिये पुलिस किसी तरह महिला का पता निकालकर उसके घर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि कुछ दिन पहले महिला के बेटे की मौत हो गयी थी, जिस कारण महिला तनाव में थी।

थाना सिविल लाइन प्रभारी ब्रजेश शर्मा की नजर रविवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट दिखी। पोस्ट में एक महिला ने लिखा था कि अलविदा दोस्तों। किसी अनहोनी की आशंका के चलते इंस्पेक्टर ब्रजेश शर्मा ने साइबर सेल से संपर्क कर महिला का पता निकलवाया। महिला नुमाइश कैंप निवासी निकली। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने बहुत अधिक मात्रा में नींद की गोली खा रखी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here