म्यांमार: आंग सान सू को भ्रष्टाचार के मामले में 5 साल की सजा

म्यांमार की अदालत ने आंग सान सू की के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुना दी है। अदालत ने आंग सान सू की को मामले में दोषी ठहराया है। उन्हें अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई है। उनके मुकदमे की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया सेना ने फरवरी 2021 में आंग सान सू की को सेना ने गिरफ्तार कर लिया था। उन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने देश में हुए चुनाव में भारी गड़बड़ी कर जीत हासिल की थी।

आंग सान सू को अदालत ने सुनाई सजा (फाइल फोटो)

शांति का नोबेल पुरस्कार विजेता और म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू की की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। म्यांमार की अदालत ने आंग सान सू की पर लगे भ्रष्टाचार के मामले में फैसला सुना दिया है।

दरअसल, 76 वर्षीय आंग सान सू की के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। हिरासत में रहने के दौरान आंग सान सू की के खिलाफ कई आरोप लगे। जिनमें अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भेजे गए उनकी पार्टी के पत्र पर सैन्य सरकार को मान्यता नहीं देने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here