नोएडा: गालीबाज श्रीकांत त्यागी को हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत

नोएडा के गालीबाज श्रीकांत त्यागी को बड़ा झटका लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। बता दें कि नोएडा की ओमेक्स सिटी में महिला के साथ अभद्रता के मामले में गिरफ्तार आरोपी श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

मालूम हो कि बीते महीने में महिला के साथ अभद्रता करने के मामले में श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान श्रीकांत ने बताया था कि महिला के साथ की गई अभद्रता के लिए वह खेद है। उससे गलती आवेश में हो गई थी।खबरों कि मानें तो वह कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश में था।

इसके लिए उसने कोर्ट में आवेदन भी किया था। गिरफ्तारी के बाद त्यागी को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय लाया गया था। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लुकसर स्थित जिला कारागार में भेज दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here