अफसर और भाजपा नेता कर रहे जहरीली शराब का कारोबार: अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार बुलंदशहर में शराब पीने से पांच लोगों की मौत पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब का कारोबार अधिकारी और भाजपा नेता मिलकर कर रहे हैं।

भाजपा सरकार का अंत करीब है। बुझने के समय जैसे दीपक की लव तेज होती है, उसी तरह सरकार तेजी दिखाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कामता नाथ से प्रदेश में सरकार मांगी है, वहां के सभी संतों ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। 

चित्रकूट से शनिवार को लखनऊ लौटते समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहर ने राधानगर स्थित एक गेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता में कहा भाजपा धर्म और आस्था को ढाल बनकर आम जनमानस से ठगी कर रही है। ईश्वर और देवी देवताओं को वह भी मानते हैं।

पूजा पाठ की जिम्मेदारी उन्होंने अपनी पत्नी को सौंप रखी है। भाजपा ने पूजा पाठ के नाम पर लोगों की आस्था का फायदा उठाकर वोट की राजनीति कर रही है। 2022 का चुनाव नजदीक आ गया है। ऐसे में भाजपा चुनावी मुद्दा खोज रही है। कोरोना वैक्सीन पर कहा, उन्हें उम्मीद है कि वैज्ञानिक इसे बना लेंगे।

अभी यहां ड्राई रन हो रहा है, वैक्सीन लगाने की तैयारी चल रही हैं। भाजपा के लोग अगर सेफ समझ रहे हैं तो मुख्यमंत्री क्यों मना कर रहे हैं, हम जानना चाहते हैं कि वैक्सीन आ रही तो प्रदेश में कितने दिनों में लोगों को लग जाएगी।

गरीबों को मुफ्त मिलेगी या नहीं, सरकार यह बताए। उन्होंने वैक्सीन पर खर्च हो रहे बजट पर सवाल उठाया और पूछा कि आखिर फतेहपुर मे वैक्सीन के रखरखाव के लिए कितना बजट आया है। यह सरकार कोई तैयार नहीं कर रही केवल झूठ बोल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here