मुंबई में मिला देश का चौथा ओमिक्रॉन संक्रमित

कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का देश में एक और केस मिल गया है। दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटा शख्स ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है। अब तक देश के तीन राज्यों में 4 केस सामने आ चुके हैं। इससे पहले आज ही गुजरात के जामनगर में भी एक बुजुर्ग इस वेरिएंट से पीड़ित मिला है तो दो केस कर्नाटक में मिल चुके हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र निवासी यह शख्स दुबई, दिल्ली होते हुए दक्षिण अफ्रीका से मुंबई आया था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जीनोम सिक्वेंसिंग कराई गई तो शख्स ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया। महाराष्ट्र में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि विदेश से मुंबई के समीप कल्याण डोम्बिवली नगरपालिका क्षेत्र पहुंचा शख्स कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित पाया गया।

जिम्बाब्वे से लौटा जामनगर का व्यक्ति संक्रमित 
जिम्बाब्वे से लौटा गुजरात के जामनगर शहर का 72 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाया गया है। गुजरात में सामने आया मामला भारत में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप का तीसरा केस बना। अधिकारियों ने कहा कि यह व्यक्ति 28 नवंबर को जिम्बाब्वे से गुजरात आया था और दो दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित मिला था, जिसके बाद उसका नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। यह व्यक्ति पिछले कई साल से जिम्बाब्वे में रह रहा है और वह राज्य में अपने ससुर से मिलने आया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here