देश में बीते 24 घंटे में 1.52 लाख से ज्यादा कोविड केस, 3,128 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी निरंतर इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 1.52 लाख नए केस सामने आए हैं। वहीं मौतों के आंकड़े में भी गिरावट देखी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीत 24 घंटे में 1,52,734 नए मामले आए हैं जबकि एक दिन में 3128 मरीजों की मौत हुई है। वहीं एक दिन में  2,38,022 लोग कोरोना से ठीक हुए है।

देश में अब कोरोना के कुल केस 2,80,47,534 हैं जिनमें से  2,56,92,342 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। वीं कोरोना से अब तक कुल 3,29,100 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के एक्टिव केस 20,26,092 है। कोरोना संकट के बीच देश में वैक्सीनेशन भी चल रहा है। इस वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक  21,31,54,129 लोगों को कोरोना टीका लग चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here