बलरामपुर: सीएम योगी ने महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की

नवरात्र के मौके पर उत्‍तर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति’ का शुभारंभ बलरामपुर में किया। प्रदेश के अन्‍य जिलों में प्रभारी मंत्री इसका शुभारंभ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अभियान के तहत खासकर शोहदों को सूचीबद्ध कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर की पुलिस लाइन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन का शुभारंभ किया। इसके पहले उन्होंने जिले के देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में रात्रि विश्राम के बाद सुबह मां पाटेश्वरी का दर्शन किया।

180 दिनों तक चलने वाले इस अभियान का प्रथम चरण नवरात्र के प्रथम दिन से शुरू होकर विजयादशमी 25 अक्टूबर तक चलेगा। सीएम के निर्देश पर अभियान की सफलता सुनिश्चित करने एवं निगरानी के लिए आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद मनीषा त्रिधारिया को जिले का महिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here