काबुल। अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में आज बड़ी घटनाएं हुईं। निमरोज प्रांत में हुए दो बड़े धमाकों में 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस धमाके में एक जिला पुलिस प्रमुख सहित कम से कम 12 पुलिस बल के सदस्य मारे गए। बता दें कि, रविवार को अफगानिस्तान के पश्चिमी घोर प्रांत में आत्मघाती कार बम हमले में 12 लोगों की जान चली गयी थी।
जबकि सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इससे पहले 16 अक्तूबर को अफगानिस्तान में घोर प्रांत के फिरोजको शहर में शुक्रवार को सड़क के किनारे हुए बम धमाका हुआ था। इस धमाके में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।