Petrol-Diesel Price: आम लोगों को झटका, पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर लगी आग, जानिए अपने शहर का भाव

नई दिल्लीः कोरोना वायरस संक्रमण का कहर लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है, जिससे कारोबार पर भी भारी असर पड़ रहा है। अब एक बार फिर तेल कंपनियों ने आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। पेट्रोल और डीजल की आज फिर कीमत में इजाफा कर दिया गया है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तो पेट्रोल 93 रुपये को पार गया है। डीजल की कीमत में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई, तो वहीं, पेट्रोल की कीमत में 19 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़े। अंतरराष्ट्रीय बाजार में देखा जाए तो वहां कल कच्चे तेल का दाम कम ही है। 

– जानिए 12 दिन में कितना महंगा हुआ पेट्रोल

पिछले महीने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे थे। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। इस महीने इसके दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। चुनाव के बाद ठहर-ठहर कर 12 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 2.69 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

– 12 दिन में इतने महंगा हुआ डीजल

मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर-ठहर कर चार दिन कटौती हुई। इस वजह से यह 74 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। चुनाव बीतने के बाद अब रूक-रूक कर 12 दिनों में ही डीजल का दाम 3.07 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

– जानिए अपने शहर का भाव

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर

दिल्ली     93.04     83.80

मुंबई     99.34     91.01

चेन्नई               94.71                   88.62

कोलकाता         93.11                    86.64

भोपाल     101.11     92.21

रांची                 89.93                   88.50

बेंगलुरु             96.14     88.84

पटना     95.23     89.05

चंडीगढ़     89.50     83.46

लखनऊ            90.72                    84.18

– यूं चेक करें कीमत

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here