हरियाणा: परेड करते समय बेहोश होकर गिरा पुलिस कर्मचारी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

फतेहाबाद की पुलिस लाइन में सोमवार सुबह परेड करते समय पुलिस कर्मी ईएसआई रोहताश बेहोश होकर गिर गया। गंभीर हालत पुलिस कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

हाइवे पेट्रोलिंग वैन पर था तैनात
पुलिस विभाग की तरफ से सोमवार को परेड का आयोजन होता है। परेड का निरीक्षण करने के लिए ईएसआई रोहताश भी शामिल हुआ था। परेड का निरीक्षण करने के लिए एडीजीपी श्रीकांत जाघव पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पुलिसकर्मी चक्कर खाकर गिर गया। मोके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी रोहताश को अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान मौत हो गयी। हार्टफेल मौत का कारण बताया जा रहा है। ईएसआई रोहताश मूल रूप से सिरसा के साहूवाला द्वितीय का रहने वाला है और दरियापुर में हाइवे पेट्रोलिंग वैन पर तैनात था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here