प्रयागराज: पूर्व भाजपा विधायक रंग बहादुर पटेल के घर में बमबाजी, बेटा घायल

प्रयागराज स्थित शिवकुटी में पूर्व भाजपा विधायक रंग बहादुर पटेल के घर में बमबाजी से हड़कंप मच गया। घटना में उनका बेटा विकास पटेल मामूली रूप से घायल हो गया। रंग बहादुर पटेल का निधन हो चुका है।

विकास पटेल ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे उनके घर पर बम से हमला किया गया। हमलावरों ने दो बम फेंके, जिनमें वह और उनका छोटा भाई अनुराग मामूली रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विकास का आरोप है कि तीन साल पहले सुसाइड करने वाली उनकी पत्नी प्रियंका पटेल के परिजनों ने यह हमला किया है। 

प्रियंका के खुदकुशी के मामले में विकास और उसके भाई अनुराग को नामजद कराया गया था, जिसमें दोनों जेल भी गए थे। वर्तमान में जमानत पर बाहर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here