मायावती से मिलीं प्रियंका गांधी, उनकी मां के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज रविवार (14 नवंबर) को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती से मुलाकात की है। वह बसपा प्रमुख की मां के लिए संवेदना व्यक्त करने आई थीं, जिनका कल शनिवार (13 नवंबर) को निधन हो गया था। प्रियंका गांधी वाड्रा बीएसपी सुप्रीमो मायावती से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास गई थीं प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यालय से यह खबर आई है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती और प्रियंका गांधी की मुलाकत अहम मानी जा रही है। राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा है कि आने वाले यूपी चुनाव में कांग्रेस और बसपा एक साथ आ सकते हैं।

प्रियंका गांधी रविवार की सुबह मायावती से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास 3 त्यागराज मार्ग पर पहुंचीं थी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर भी मायावती की मां की निधन पर शोक जताया था।

बसपा की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक मायावती की मां का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। मायावती की मां 92 साल की थीं। मायावती के पिता प्रभुदयाल का निधन पिछले साल 19 नवंबर को 95 साल की उम्र में हो गया था।

मायावती की मां के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक प्रक्रट किया है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा,”उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here