पुडुचेरी विधानसभा स्पीकर आर सेल्वम हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती, फिलहाल हालत स्थिर

पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष ई आर सेल्वम को दिल का दौरा पड़ने पर मंगलवार को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधानसभा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सेल्वम को इंदिरा गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेल्वम के अस्पताल में भर्ती होने पर विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही उपाध्यक्ष पी राजावेलू संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि विधानसभा आने से पहले सेल्वम को छाती में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here