पंजाब: सुनील जाखड़ के बाद कुछ और बड़े नेता भी भाजपा में शामिल होंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पंजाब भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में पंजाब के भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग के दौरान पंजाब के कई बड़े नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इनमें पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका, बलबीर सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा और गुरप्रीत सिंह कांगड़ का नाम शामिल है। इन सभी नेताओं का सुनील जाखड़ और मनजिंदर सिरसा के साथ एक वीडियो भी सामने आया है। 

भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 3 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में पहुंचेंगे और शाम 6 बजे तक मुख्यालय में रहेंगे। इस दौरान वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, प्रदेश कोर ग्रुप, पंजाब के जिलाध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। जीवन गुप्ता ने कहा कि अमित शाह जहां इस बैठक में पंजाब के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर पदाधिकारियों के संक्षिप्त चर्चा करेंगे, वहीं उनका मार्गदर्शन भी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here