पंजाब : पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे चौधरी सुरेंद्र सिंह आप में हुए शामिल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को करतारपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी कर्मजीत कौर के भतीजे चौधरी सुरिंदर सिंह ने सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आप का दामन थामा। सुरिंदर सिंह के पिता सात बार करतारपुर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। सुरिंदर सिंह 2017 में पहली बार विधायक बने थे। वहीं अकाली दल के दिग्गज नेता चंदन ग्रेवाल ने भी आप की झाड़ू को थाम लिया है। 

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस नेता सुशील रिंकू को अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की मौजूदगी में आप का दामन थामा था। पार्टी में शामिल होने के अगले दिन ही रिंकू को आप ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया था। सुशील कुमार रिंकू ने 2017 में जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ा था। इसमें वह अपने प्रतिद्वंद्वी को 17334 वोटों से हराकर विधानसभा पहुंचे थे।

10 मई को मतदान 
जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 10 मई को मतदान होना है। नतीजे 13 मई को आएंगे। 20 अप्रैल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 

‘बाहरी’ नेताओं के सहारे आप व भाजपा
जालंधर लोकसभा चुनाव में आप व भाजपा की उम्मीदें बाहरी नेताओं पर टिकी हैं। आप ने कांग्रेस का दामन छोड़ झाड़ू थामने वाले सुशील रिंकू को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं रविवार को अकाली दल के कद्दावर नेता और लोकसभा के डिप्टी स्पीकर रहे चरणजीत सिंह अटवाल के बेटों इंदर सिंह अटवाल और जसजीत सिंह अटवाल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन की। चरणजीत सिंह अटवाल अकाली दल के इकलौते सबसे बड़ा दलित सिख चेहरा हैं। बीते लोकसभा चुनाव में वह 20 हजार मतों के मामूली अंतर से कांग्रेस के संतोख चौधरी से हारे थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here