पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने काटा अदिति सिंह के पति का टिकट, चन्नी दो जगह से लड़ेंगे

पंजाब विधानसभा के लिए कांग्रेस ने रविवार को आठ प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने उन्हें भदौड़ और श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने नवांशहर से मौजूदा विधायक अंगद सिंह सैनी का टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह सतबीर सिंह सैनी को टिकट दिया है। अंगद सिंह सैनी उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह के पति हैं। चुनाव से ठीक पहले अदिति सिंह कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं हैं। भाजपा ने उन्हें रायबरेली सदर से अपना प्रत्याशी बनाया है। उधर, अंगद सिंह से जुड़े सूत्रों के अनुसार अंगद सिंह अब निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

अमरिंदर सिंह के खिलाफ विष्णु शर्मा को उताराअटारी आरक्षित सीट पर कांग्रेस ने तरसेम सिंह को उतारा है। खेमकरन से सुखपाल सिंह भुल्लर, नवांशहर से सतबीर सिंह सैनी, लुधियाना दक्षिण से ईश्वजोत सिंह चीमा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। जलालाबाद सीट पर शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कांग्रेस ने मोहन सिंह फलियांवाला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भदौड़ आरक्षित सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव मैदान में उतरे हैं। बरनाला से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल को टिकट दिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ पटियाला विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने विष्णु शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here