पंजाब चुनाव: देश का इतिहास नहीं जानते राहुल गाँधी- राजनाथ सिंह

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में रैली की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ कहा उससे पीड़ा हुई। राहुल जी ने संसद में इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी गलत विदेश नीतियों के कारण पाकिस्तान और चीन में दोस्ती हो गई है, क्या उन्हें पहले का इतिहास नहीं पता है? वहीं पठानकोट में उन्होंने कहा कि भाजपा मंदिर ही नहीं बनवाती, देश की विरासत को बचाती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंजाब के तीन सीमावर्ती जिलों में प्रचार कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी चीन के मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ पर विश्वास करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई अखबारों में से एक में कहा गया है कि गलवान घाटी संघर्ष में 40-50 चीनी सैनिक मारे गए। मैं कहना चाहता हूं कि लोग आएंगे और जाएंगे लेकिन देश रहना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि करतापुर साहिब अंतरराष्ट्रीय सीमा से सिर्फ 4-5 किमी दूर है। अगर थोड़ा प्रयास किया जाता तो करतारपुर साहिब भारत में ही होता। कुछ ताकतें हमारे और सिख समुदाय के बीच खाई पैदा करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here