पुतिन ने 2023 में रूसी सेना में भर्ती बढ़ाने का आदेश दिया

मॉस्को। यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश की सेना को सशस्त्र बलों में 1,37,000 लोगों की भर्ती करने के आदेश दिए हैं।

बृहस्पतिवार को हस्ताक्षरित पुतिन के आदेश में यह स्पष्ट नहीं है कि क्या सेना बड़ी संख्या में सैनिकों की अनिवार्य भर्ती करेगी या स्वैच्छिक सेवा देने वाले सैनिकों की संख्या बढ़ाई जाएगी अथवा दोनों के संयोजन से सैन्य बलों को मजबूत किया जाएगा।

क्रेमलिन ने कहा है कि यूक्रेन में ‘विशेष सैन्य अभियान’ में केवल स्वैच्छिक अनुबंधित सैनिक भाग ले रहे हैं। उसने इस दावे को खारिज किया कि वह व्यापक तौर पर सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here