रायबरेली: भाजपा के पूर्व विधायक रामनरेश रावत का निधन

रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राम नरेश रावत का निधन हो गया। वह काफी समय से बिमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था। शुक्रवार को लीवर ट्रांसप्लांट कराने के लिए परिजनों के साथ दिल्ली गए थे। वहीं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूर्व विधायक राम नरेश रावत मूलत बाराबंकी के राम नगर के रहने वाले थे। वर्तमान में बाराबंकी मुख्यालय पर ही इनका आवास है। साल 2017 में रायबरेली की बछरावां विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने इनको टिकट दिया था। कांग्रेस प्रत्याशी साहब शरण को हराकर बछरावां विधानसभा पर पहली बार विधायक बने थे।

लीवर ट्रांसप्लांट के दौरान हुई मौत
बता दें कि चिकित्सकों की सलाह पर दिल्ली के एक निजी अस्पताल में लीवर प्रत्यारोपण के लिए चार दिन पूर्व भर्ती हुए थे। शनिवार देर रात इलाज के दौरान इनका निधन हो गया। पूर्व विधायक के निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। विधायक श्यामसुंदर भारती, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, नगर पंचायत अध्यक्षा सरला साहू, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी, रमेश अवस्थी, लक्ष्मी कांत श्रीवास्तव, ज्योति प्रकाश, समेत दर्जनों लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कौन थे राम नरेश रावत?
नरेश रावत ने अपनी राजनीतिक शुरुआत 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से किया था। पहली बार उन्होंने जिला रायबरेली के बछरावां विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और कांग्रेस प्रत्याशी साहब शरण को हराकर विजयी भी हुए।  2022 में बछरावां की सीट अपना दल के खाते में चली गई और विधानसभा के चुनाव में टिकट से वंचित रह गए। लेकिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे। दो माह पूर्व इन के लिवर में चिकित्सकों ने समस्या बताई। जिसका इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here