बिहार चुनाव में किए गए एक ट्वीट की वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं राहुल गांधी

बिहार में प्रथम चरण में विधानसभा की 71 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार चुनाव को लेकर किए गए एक ट्वीट की वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। दरअसल, राहुल ने अपने ट्वीट में महागठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील की थी। दूसरी ओर भाजपा राहुल के इस ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत कर सकती है। 


क्या था ट्वीट
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा के लिए बुधवार को 71 सीटों पर हो रहे मतदान में मतदाताओं से वोट सिर्फ महागठबंधन के पक्ष में डालने की अपील करते हुए कहा, आज बदलेगा बिहार। कांग्रेस बिहार विधानसभा का चुनाव राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव की अगुवाई में लड़ रही है। राज्य में चुनाव तीन चरण में होने हैं। केरल के वायनाड से सांसद गांधी ने ट्वीट किया, इस बार न्याय, रोजगार, किसान-मजदूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here