राहुल गांधी का ट्विटर पर सफाई अभियान, एक दिन में कई नेताओं और पत्रकारों को किया अनफॉलो

राहुल गांधी लगातार ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं। ट्विटर के जरिए वह सरकार पर निशाना साधते हैं। लेकिन फिलहाल वह ट्विटर पर दूसरे किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। राहुल गांधी ने पिछले दिनों ट्विटर पर अचानक कई लोगों को अनफॉलो कर दिया। राहुल गांधी द्वारा अनफॉलो किए गए लोगों में पार्टी के नेता के अलावा कुछ करीबी और कुछ बड़े पत्रकार भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, राहुल ने वायनाड के सांसद ऑफिस में काम करने वाले लोगों को भी अनफॉलो कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने कम से कम 50 लोगों को अनफॉलो किया है। यहां तक कि राहुल ने कांग्रेस कार्यालय में काम करने वाले लोगों को भी अनफॉलो कर दिया है। राहुल ने जिन लोगों को अनफॉलो किया है उनमें निखिल अल्वा का भी नाम शामिल है। निखिल अल्बा वह व्यक्ति हैं जो पहले राहुल गांधी के अकाउंट को देखते थे। हालांकि अब अलंकार सवाई देखते हैं।

राहुल के इन सब चीजों को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि सोनिया गांधी पार्टी में बड़े परिवर्तन करने जा रही हैं। हालांकि राहुल गांधी ने उन लोगों को भी अनफॉलो किया है जिनका निधन हो चुका है। राजीव सातव, अहमद पटेल और तरुण गोगोई का नाम इसमें शामिल है। कांग्रेस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक यह एक एक्सरसाइज है। राहुल गांधी अपना अकाउंट रिफ्रेस कर रहे हैं। आने वाले दिनों में नए लिस्ट को तैयार की जाएगी। उसके बाद राहुल गांधी उन लोगों को फॉलो करेंगे। इनमें वह नाम भी शामिल हो सकते हैं जिन्हें अभी अनफॉलो किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here