मुजफ्फरनगर में पबजी सेंटर और कैफे में छापेमारी

मुजफ्फरनगर में बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध पबजी कैफे पर छापेमारी की। आवश्यक कागजात न दिखा पाने और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद होने पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।

एएसपी आयुष विक्रम सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने थाना पुलिस को साथ लेकर कई रेस्टोरेंट्स और पबजी सेंटर्स पर छापेमारी की। एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि नगर में कई अवैध पबजी सेंटर संचालित हो रहे हैं। इसके साथ-साथ कई रेस्टोरेंट्स में भी अनियमितता की शिकायत सामने आई थी।

नहीं दिखा पाए आवश्यक दस्तावेज
उन्होंने बताया कि इन्हीं मामलों को मद्देनजर रखते हुए टीम बनाकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि 1 पब कैफे पर जांच की गई। इस दौरान संचालक आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा पाए। फायर सेफ्टी की एनओसी नहीं पाई गई, जबकि अंसारी रोड पर एक पैथी सेंटर चलता मिला, जिसके लिए आवश्यक अनुमति भी नहीं ली गई थी। वहां से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अधीनस्थ अधिकारी गहराई से जांच पड़ताल कर रहे हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से भी पूछताछ हो रही है। उन्होंने बताया कि जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here