पंजाब में रेल रोको आंदोलन शुरू, किसानों के समर्थन में भाकियू उगराहां कार्यकर्ता ट्रैक पर बैठे

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने गुरुवार दोपहर 12 बजे पंजाब में रेलें रोककर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। 

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने सुनाम रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन किया। इस दौरान सैंकड़ों किसान और महिलाओं ने रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह और महासचिव दरबारा सिंह के नेतृत्व में हुए आंदोलन में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां शामिल हुए। 

धरने को संबोधित करते हुए उगराहां ने कहा कि केंद्र सरकार, संयुक्त किसान मोर्चा की लंबित मांगों को तुरंत लागू करे। उन्होंने कहा कि किसानों पर सरकारी जबर किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। यूनियन 16 फरवरी को भारत बंद में पूरा सहयोग देगी और 24 फरवरी को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने का आंदोलन पहले से तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here