राजस्थान: करौली बॉर्डर पर रुका BJP का न्याय मार्च, कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

करौली में दंगा पीड़ितों से मिलने के लिए न्याय यात्रा निकाल रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के काफिले को पुलिस ने दौसा-करौली बॉर्डर पर रोक दिया गया है। यहां पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई है। पुलिस के रोकने से गुस्साए सूर्या सैकड़ों कार्यकर्ता सलेमपुर थाना क्षेत्र में करौली जिले के बॉर्डर पर धरने पर बैठ गए हैं। सूर्या ने कहा कि गहलोत सरकार आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

बुधवार सुबह जयपुर से रवाना हुए भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को गंगापुरसिटी रोड पर जाने से रोकने के लिए दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में भी नाकाबंदी की गई। लेकिन काफिला जयपुर आगरा हाईवे से सीधे महुआ के लिए रवाना हो गया था। भाजपा करौली दंगा पीड़ितों के लिए न्याय यात्रा निकाली जा रही है। एहतियात के तौर पर तीन जिलों की दौसा, भरतपुर और करौली जिले के एसपी और पुलिस जाप्ता को तैनात किया गया।

दौसा-करौैली बॉर्डर पर तेजस्वी सूर्या को रोकने पर वे बोले कि करौली में पूरी तरह हिंसक हालात बने हुए हैं, वह हिंदू समाज के साथ अन्याय हुआ है। गहलोत सरकार आरोपियों को बचा रही है। उन्होंने कहा कि हमने प्रण लिया है या तो करौली जाएंगे या जेल जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने निर्दोष को मामले में नहीं फंसाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ितों को मुआवजे देने की मांग कर रहे हैं। सड़क पर धरने पर बैठने के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं

इससे पहले तेजस्वी सूर्या ने जयपुर में कहा कि- राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। संवैधानिक तरीके से कानून व्यवस्था मेंटेन करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसमें गहलोत सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। गैर कानूनी तरीके से तुष्टीकरण की राजनीति की जा रही है। इसके खिलाफ और हिन्दू समाज को करौली में विश्वास दिलाने के लिए पूरे प्रदेश से बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता करौली जा रहे हैं। साथ में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आज के कार्यक्रम का नेतृत्व भी करेंगे।

जयपुर पहुंचने पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, तेजस्वी सूर्या और राजस्थान बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा SMS हॉस्पिटल पहुंचकर हिंसा में घायल हुए मरीजों से मिले। साथ ही धौलपुर में कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की ओर से कथित रूप से पीटे गए बिजली विभाग के एईएन हर्षादिपति से भी मुलाकात की। इसके बाद सूर्या, पूनिया और हिमांशु शर्मा तीनों बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ करौली में हिंसा के खिलाफ न्याय यात्रा के लिए जयपुर से रवाना हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here