राजस्थान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैर छूने वाली कनिष्ठ अभियंता निलंबित

राजस्थान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा के चूक के मामले में राज्य सरकार ने एक्शन ले लिया है। घटना के एक हफ्ते बाद सरकार ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया है, जिसने राष्ट्रपति मुर्मू के पैर छूने की कोशिश की थी। 12 जनवरी को महिला कनिष्ठ अभियंता के निलंबन का आदेश जारी किया गया था।

दरसअल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक का मामला चार जनवरी का है। इस दिन राष्ट्रपति प्रदेश के पाली जिले के निम्बली ब्राह्मण गांव में हो रही जंबूरी का उद्घाटन करने आई थीं। हेलीपैड पर  एक महिला कनिष्ठ अभियंता ने प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति के पैर छू लिए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक माना था और इसे लेकर रिपोर्ट तलब की थी। 

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग रोहट की कनिष्ठ अभियंता अम्बा सियोल ने त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तोड़कर राष्ट्रपति के पैर छू लिए थे। जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए थाने भी ले जाया गया था। हालांकि, पुलिस ने पूछताछ कर उसे छोड़ दिया था। बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरा मामला सामने आया था। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में 3 आईपीएस अधिकारियों को नोटिस जारी कर घटना की डिटेल जानकारी मांगी थी। कनिष्ठ अभियंता अम्बा सियोल की इस लापरवाही पर सरकार ने एक्शन लेकर उन्हें निलंबित कर दिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here