राजस्थान : पेपर लीक लुटेरों को एनकाउंटर में उड़ा दे – विधायक बलजीत यादव

बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने कहा कि राजस्थान सरकार अगर पेपर लीक रोकना चाहती है तो पेपर लुटेरों को एनकाउंटर में उड़ा देना चाहिए। मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस छोटी-छोटी मछलियों को पकड़ रही है। एक खून की सजा फांसी हो सकती है। ये लोग तो लाखों युवाओं के भविष्य के साथ हर बार खेल रहे हैं। यादव सोमवार को बस्सी विधानसभा क्षेत्र में दौड़ लगाने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

विधायक यादव ने कहा कि किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा देने, रीट पेपर प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और ERCP समेत विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान की 200 विधानसभा क्षेत्रों में दौड़ लगा कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहा हूं।

उन्होंने बताया कि सीएम अशोक गहलोत के समक्ष 14 सूत्री मांग रखी थी। अभी तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजस्थान की सभी विधानसभा क्षेत्रों में काले कपड़े पहनकर दौड़ लगाना विरोधात्मक है।

16 फरवरी से दौड़ रहे विधायक

विधायक बलजीत यादव ने 16 फरवरी से दौड़ करना शुरू किया था। वह अब तक 164 विधानसभा में दौड़ लगा चुके हैं। हर विधानसभा में बलजीत यादव करीब प्रतिदिन 5 किलोमीटर दौड़ कर अपनी बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं। यादव का सोमवार को बस्सी में 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक ने कस्बे के विभिन्न मार्गों में काले कपड़े पहनकर दौड़ लगाई।

सेंट्रल पार्क में दो बार दौड़ चुके विधायक

इससे पहले रविवार को बलजीत यादव ने दौसा में दौड़ लगाई थी। यादव ने कुछ दिन पहले भी विधानसभा सत्र के बीच सेंट्रल पार्क में जाकर दौड़ लगाई थी। हालांकि सरकार ने उनकी मांगों पर कोई एक्शन नहीं लिया। विरोध में विधायक ने प्रदेश की 200 विधानसभा क्षेत्रों में दौड़ लगाने का फैसला लिया था।

राजस्थान में जो 19 जिले नए बनेंगे, वहां की करीब साढ़े 3 करोड़ जनता के पते भी बदल जाएंगे। कई कस्बों के जिला मुख्यालय तो कुछ के संभाग मुख्यालय भी बदल जाएंगे। ऐसे में सबसे जरूरी होगा अपने आधार कार्ड में पता बदलवाना। इसकी प्रोसेस तो आसान है, लेकिन खर्च खुद की जेब से ही चुकाना होगा। इस पर कितना खर्च आएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here