लाल किला हिंसा पर बोले किसान नेता राकेश टिकैत, अगर कोई घटना घटी है तो उसके लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने लाल किले की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने गोली क्यों नहीं चलाई? उन्होंने यहां तक कहा कि पंजाब को देश से अलग करने की साजिश थी। टिकैत ने कहा कि अगर कोई घटना हुई है तो उसके लिए पूर्ण रूप से पुलिस दोषी है। उनको (प्रदर्शनकारियों) लाल किले तक जाने का रास्ता मुहैया कराया गया है। कोई लाल किले तक चला जाएं और पुलिस की एक गोली भी वहां न चले?

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राकेश टिकैत ने ये बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा। सभी लोग लंगर-भंडारे करते रहेंगे। युवाओं को डरने की जरूरत नहीं है। किसान संगठन को बदनाम करने की एक बड़ा साजिश थी।

वहीं अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा कि किसान आंदोलन को पहले दिन से ही बदनाम करना शुरू किया गया। 70 करोड़ किसान जो मेहनत कर देश को अन्न देता है वह देशद्रोही है, इस तरह देशद्रोही बोलने की हिम्मत किसकी होती है, जो देशद्रोही होता है, वही किसानों को देशद्रोही बोलते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने ये जानकारी दी कि किसानों  का 1 फरवरी को होने वाला संसद मार्च स्थगित कर दिया गया है। 1 फरवरी को किसान संगठन तीनों कृषि कानूनों के विरोध में संसद की पैदल मार्च करने वाले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here