हरियाणा में दो घंटे रहे रोड जाम; शुभकरण की मौत पर किसान थे गुस्सा

नतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर आठ दिनों से शंभू और खनौरी-दातासिंह वाला बॉर्डर डटे किसानों का दिल्ली कूच फिलहाल टल गया है। आज भाकियू चढूनी गुट हरियाणा में दो घंटे दोपहर 12 से दो बजे तक सड़कें जाम कर विरोध प्रदर्शन करेगा।

आज एसकेएम की बैठक- राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज किसानों के विरोध प्रदर्शन, पंजाब की सीमाओं पर हो रही घटनाओं और एमएसपी पर कानून को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक है।

प्रदेश में मिला जुला दिखा रोड जाम का असर

हरियाणा के किसानों ने आज दो घंटे के लिए सड़कों को जाम रखा। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए और पंजाब के युवा किसान की मौत पर भड़के किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पानीपत के भालसी गांव में जाम लगाया

भारतीय किसान यूनियन की कॉल पर किसानों ने पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर गांव भालसी जाम लगाया।01:26 PM, 22-FEB-2024

कैथल में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे जाम

कैथल में भाकियू चढ़ूनी गुट के सदस्यों ने रोष स्वरूप हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित तितरम मोड़ पर जाम लगा दिया। इस जाम के दौरान वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बता दें कि भाकियू चढ़ूनी गुट ने युवा किसान की मौत के बाद रोष स्वरुप प्रदेशभर में 12 से दो बजे तक जाम लगाने का आह्वान किया था। इसके तहत जाम लगाया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान महाबीर चहल नरड़ ने की। किसानों ने इस मार्ग पर अपनी गाड़ियों व ट्रैक्टर को बीच रास्ते में खड़ा किया और रास्ता रोका।

झज्जर में किसानों ने भागलपुरी चौक पर जाम लगाया

किसान आंदोलन के चलते भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के आह्वान पर किसानों ने बेरी के भागलपुरी चौक पर जाम लगा दिया।

जाम लगाने के बाद किसान सड़क पर बैठ गए।

भारतीय किसान यूनियन की जिला अध्यक्ष ममता कादयान के नेतृत्व में जाम लगाया गया। जाम लगने की सूचना मिलने के बाद बेरी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रूट डायवर्ट करने का काम किया।

किसानों ने सहारनपुर-पंचकुला नेशनल हाईवे किया जाम

पंजाब के किसानों के समर्थन में यमुनानगर में सहारनपुर-पंचकुला नेशनल हाईवे 344 पर भारतीय किसान यूनियन ने जाम लगाया है।

जाम हाईवे के कैल गांव के पास जाट चौक पर जाम लगाया है। यही से रास्ता जगाधरी में एंट्री करता है। जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।12:30 PM, 22-FEB-2024

सोनीपत के गांव मुडलाना में जाम

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के आह्वान पर सोनीपत के गोहाना में किसानों ने सड़क को जाम कर दिया। किसान आंदोलन के समर्थन में सोनीपत से गुजरने वाले पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव मुडलाना में जाम लगाया गया है।

किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान की मौत के बाद जाम की घोषणा की गई थी। इस दौरान किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा कि हमारे शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे मार्च को हरियाणा सरकार ने उबाल देने का काम किया। सरकार को जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा कर देना चाहिए।

दादरी में लोगों ने किया रोड जाम

दिल्ली कूच कर रहे किसानों के साथ बॉर्डरों पर पुलिस को ओर से किए जा रहे बर्ताव को लेकर दादरी के लोगों में रोष बना हुआ है। उसी के विरोध में लोगों ने झोझू कलां में एकत्रित होकर टी-प्वाइंट पर रोड जाम कर दिया है। सूचना मिलने पर झोझू कलां थाना प्रभारी हवा कौर सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची हैं।

टीकरी बॉर्डर पर सख्ती

बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ पर हरियाणा पुलिस ने 5 लेयर की बैरिकेडिंग की है। वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा टीकरी बॉर्डर पर 6-7 लेयर की बैरिकेडिंग की हुई है। बहादुरगढ़ में अर्धसैनिक और पुलिस की 10 कंपनियां तैनात हैं। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। वहीं लोगों को बॉर्डर सील होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली आवागमन में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को दिल्ली अस्पताल में लाने और ले जाने में लोगों को हो रही है।

सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई

सोनीपत में कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर पुलिस सुरक्षा और बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस ने सिंघु क्षेत्र में दो लेयर सुरक्षा और बढ़ाई है। पत्थर के बैरिकेड पर चार अलग-अलग कंटीले तार लगाए गए हैं। बैरिकेड को कंक्रीट की तीन फीट की दीवार बनाकर पक्का कर दिया गया है। पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बलों ने टेंट लगा दिए हैं। बैरिकेडिंग, कंटीले तार, लोहे व पत्थर के बेरिकेड के साथ सीमेंट के बैग भी रखवा दिए हैं। कंटेनर में मिट्टी भरकर रखी गई है तो क्रेन हर स्थिति से निपटने को तैयार है। फ्लाईओवर के ऊपर व नीचे संपर्क मार्ग पर अर्धसैनिक बल के जवान पूरी तरह से तैयार है। अर्धसैनिक बलों को पानी की बोछार करने को वॉटर कैनन से लेकर आंसू गैस के गोले छोड़ने की बंदूक, प्लास्टिक की गोली छोड़ने वाली बंदूक समेत अन्य इंतजाम भी किए गए हैं। 

किसान और अन्य मुद्दों पर सर्वखाप 24 को करेगी बैठक

सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि किसानों व अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर सर्वखाप, जनकल्याण मंच, किसान संगठनों के पदाधिकारी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक 24 फरवरी को कंडेला गांव के राष्ट्रीय मुख्यालय में होगी। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चल रहे आंदोलन को लेकर चर्चा की जाएगी। 

रेवाड़ी में फूंका जाएगा पुतला

भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष समय सिंह ने बताया कि वीरवार को लघु सचिवालय के बाहर प्रधानमंत्री का पूतला फूंका जाएगा। साथ ही ज्ञापन भी दिया जाएगा।

आज सड़कों पर उतरेगा भाकियू चढूनी गुट

भाकियू चढूनी गुट आज हरियाणा में दो घंटे दोपहर 12 से दो बजे तक सड़कें जाम कर विरोध प्रदर्शन करेगा। दाता सिंह बार्डर पर आंदोलन के चलते हुई एक किसान की मौत के बाद ऑनलाइन कोर कमेटी की आपात बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे पहले प्रदेश भर में तहसील स्तर पर केंद्र सरकार के पुतले फूंकने का एलान किया गया था, जिसे वापस लिया गया। इस संबंध में चढूनी ने वीडियो संदेश भी जारी किया। साथ ही अन्य संगठनों से भी इसमें भागीदार होने व शांतिपूर्ण सड़कें जाम करने का आह्वान किया।

पंजाब के लगते जिलों में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

उधर, शाहाबाद में नेशनल हाईवे पर प्रशासन का मोर्चा जारी रहा। सिरसा के डबवाली में 150 के करीब किसान बठिंडा बॉर्डर पर डटे हुए हैं। बुधवार को किसानों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। वहीं फतेहाबाद में पंजाब बॉर्डर के नाके पर रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है। प्रशासन द्वारा रजवाहे के पास बैरिकेड्स लगाकर कंटीली तार लगवा दी गई है। प्रशासन द्वारा इंदिरा कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते को भी बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा नेशनल हाईवे को सिटी मैक्स अस्पताल के पास तीन जगह से तोड़ा गया है, जिसके चलते पंजाब से आने वाली बसें यात्रियों को बॉर्डर पर छोड़कर जा रही हैं। वहीं, रतिया में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। उधर, रोहतक में बुधवार को भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं पुलिस के जवानों ने सीमा पर काफी सख्ती कर दी है। फिलहाल सीमा की तरफ साथ लगते गांव के लोगों को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। शहर के तीनों डीएसपी ने मौके का निरीक्षण किया है। 300 के करीब जवान पूरी तरह से सतर्क हैं। 

हरियाणा में दो घंटे रहे रोड जाम; शुभकरण की मौत पर किसान थे गुस्सा, सरकार पर लगाए आरोप

किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद एक तरफ जहां अंबाला के शंभू बॉर्डर और जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर बुधवार को किसानों और सुरक्षा बलों के बीच दिन भर टकराव चलता रहा। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के पंजाब से लगते अन्य जिलों की सीमाओं पर भी पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया। कुरुक्षेत्र में पंजाब से लगती सीमाओं पर पुलिस व सुरक्षा बलों के जवान मुस्तैद रहे। पिहोवा में ट्यूकर बॉर्डर व इस्माईलाबाद में कुम्हार माजरा बॉर्डर पर हालात सामान्य रहे, लेकिन ट्यूकर बाॅर्डर पर पंजाब सीमा में किसानों का प्रदर्शन व मोर्चा जारी रहा। यहां किसान शंभू बाॅर्डर से आने वाली कॉल का इंतजार करते रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here