कूडा निस्तारण के लिए 11.54 करोड़ रुपये स्वीकृत

मुजफ्फरनगर। शहर के कूड़े के निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार ने 11.54 करोड़ स्वीकृत किए हैं। पहली किश्त के रूप में नगरपालिका को 2.70 करोड़ जारी हो गए हैं। कूड़े का निस्तारण करने के साथ कूड़े का खाद बनाया जाएगा और बिजली का उत्पादन होगा।
शहर के किदवईनगर में कूड़ा एकत्र होता है। एक लंबे समय से यहां कूडे़ के ढेर लगते चले आ रहे हैं। कूड़ा निस्तारण को लेकर कई बार योजना बनी और विफल हो गई। कई बार अलग-अलग कंपनी के साथ करार हुआ, लेकिन कोई करार सफल नहीं हो पाया। अब प्रदेश सरकार ने नगर पालिका के नये अनुबंध पर मोहर लगाई है। नगर पालिका के ईओ हेमराज ने पालिका की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए अनुबंध किया है। यह अनुबंध मैसर्स एन्वायरोमेंटल टेक्नो एंड मै दाया चरण एंड कंपनी लाजपत कुंज आगरा के नाम किया है।

बताया कि सात जनवरी 2022 में यह अनुबंध हुआ, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे नवंबर 2022 में स्वीकृति प्रदान की। प्रदेश सरकार ने कूड़ा निस्तारण के लिए अब पैसा भी स्वीकृत कर दिया है। 11 करोड़ 54 लाख रुपये कूड़ा निस्तारण पर खर्च होगा। शासन ने योजना पर कार्य शुरू करने के लिए दो करोड़ 70 लाख जारी भी कर दिया है।

यह करार तत्कालीन डीएम सीबी सिंह और शासन की गाइडलाइन के आधार पर किया गया है। कंपनी लगातार कार्य कर रही है। – हेमराज, ईओ, नगर पालिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here