6 दिसंबर को भारत दौरे पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 6 दिसंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता के लिए भारत आएंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। दोनों नेताओं की मुलाकात अहम मानी जा रही है।

शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 6 दिसंबर को भारत पहुचेंगे। पुतिन शिखर वार्ता के दौरान भारत पहुंच रहे हैं। दरअसल, भारत के प्रधान मंत्री और रूसी राष्ट्रपति आपसी संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा के लिए सालाना एक शिखर बैठक आयोजित करते हैं। 

एक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पुतिन 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 6 दिसंबर को भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे। शिखर सम्मेलन पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दी गई थी। अब तक भारत और रूस में वैकल्पिक रूप से 20 वार्षिक शिखर बैठकें हो चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here