संजय राउत की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत को हृदय में दर्द उठने के बाद उन्हें मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि वह पहले से ही हृदय संबंधित रोग से जूझ रहे हैं और कुछ दिन पहले ही डॉक्टर ने उनका एंजियोप्लास्टी किया था। अब एक बार फिर हृदय में तकलीफ होने के बाद वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं और डॉक्टरों की ओर से उन्हें फिर से उन्हें एंजियोप्लास्टी की सलाह दी गई है। खबर है कि डॉक्टर मैथ्यू और डॉक्टर अजित मेनन के मार्गदर्शन में राउत की एंजियोप्लास्टी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here