राज्यसभा उपचुनाव के लिए असम से सर्बानंद सोनोवाल और मध्य प्रदेश से एल मुरुगन होंगे BJP उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों सर्बानंद सोनोवाल और एल मुरुगन को राज्यसभा उपचुनावों के लिए क्रमश: असम तथा मध्य प्रदेश से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई। दोनों नेताओं को हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद में शामिल किया है। उन्हें छह महीने के अंदर संसद सदस्य बनना होगा।सोनोवाल और मुरुगन का राज्यसभा में आना लगभग तय है क्योंकि भाजपा को दोनों राज्यों की विधानसभा में बहुमत प्राप्त है। असम में बिस्वजीत दैमारी के इस्तीफा देने से राज्यसभा की एक सीट खाली हो गयी थी। दैमारी विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। मध्य प्रदेश में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के इस्तीफे के बाद उच्च सदन की एक सीट खाली हो गयी जिन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।राज्यसभा में की छह सीटों के लिए उपचुनाव चार अक्टूबर को होंगे। पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में एक-एक और तमिलनाडु में दो सीटों के लिए उपचुनाव के साथ साथ बिहार में विधानसभा परिषद की सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहे हैं। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सोनोवाल को राज्य विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार में जहाजरानी, बंदरगाह एवं अंतरदेशीय जलमार्ग तथा आयुष विभागों का मंत्री बनाया गया है जबकि तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुरुगन को मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा सूचना प्रसारण विभागों में राज्य मंत्री बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here