दिल्ली में कड़ाके की सर्दी देगी दस्तक, न्यूनतम तापमान 6.2

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण राजधानी की सुबह शिमला, मसूरी और जम्मू से भी ठंडी रही। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा, जबकि जम्मू का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, मसूरी का 6.8 और शिमला का 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मैदानी इलाकों में तेजी से ठंडक दस्तक दे रही है। पहाड़ों से मैदानी इलाकों में आने वाली सर्द हवाएं ठंड और बढ़ा रही हैं। अब दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। ऐसे में धूप हल्की रहेगी, इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

सुबह कोहरे की मोटी चादर देखने को मिलेगी। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से राजधानी में ठिठुरन बढ़ रही है। आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी दस्तक देगी। गुरुवार को औसतन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का संभावना है।

लोधी रोड़ का इलाका सबसे ठंडा
लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर में 6.6, मुंगेशपुर में 6.8 व आया नगर में 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पूसा में 21.7, नरेला में 23.7, रिज में 22.3 व पीतमपुरा में 23.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here