शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, अश्लील फिल्में बनाने का है आरोप

मुंबई: मशहूर बिजनेसमैन और फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी मुंबई में क्राइम ब्रांच द्वारा की गई है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स में दिखाने के आरोप हैं। मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि वह इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं और इस बारे में हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।

मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में बयान देते हुए कहा, ‘अपराध शाखा ने व्यवसायी राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें दिखाने के मामले में गिरफ्तार किया है। वह (राज कुंद्रा) मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं। इस बारे में हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here