शिमला:युवक से 1.53 लाख की ऑनलाईन ठगी

हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे है। ऑनलाइन ठगों ने इस बार शिमला के घोड़ा-चौकी निवासी चरण जीव वर्मा को अपना शिकार बनाया है। चरण जीव के साथ 1,53,386.98 रुपए की ऑनलाईन ठगी हुई है। उनकी शिकायत पर बालूगंज पुलिस थाना में FIR दर्ज कर दी गई है।

पुलिस को दो शिकायत के मुताबिक चरण जीव ने 17 नवंबर 2021 को पानी का बिल भरने के लिए मोहन वर्मा के खाते में 828 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए, लेकिन यह राशि मोहन वर्मा के अकाउंट में क्रेडिट नहीं हुई। इसके बाद चरण जीव ने गूगल पर ऑनलाइन शिकायत की करने कोशिश की।

विकास कुमार ने उन्हें मोबाइल पर एनी-डेस्क एप डॉउनलोड करने की सलाह दी। इस पर चरण जीव ने भी इस एप को डाउनलोड किया और विकास ने एप पर जो स्टैप फॉलो करने को बोला, चरण जीव वर्मा ने ठीक वैसे ही किया।

इस बीच शातिर ने कुछ ही देर में चरण जीव के बैंक खाते से सात ट्रांजैक्शन कर डाली और उनके खाते से डेढ़ लाख की राशि उड़ा दी। इससे चरण जीव के होश उड़ गए। पुलिस ने बालूगंज थाना में मामला दर्ज करने के बाद हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को इसकी जांच की जिम्मा सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here