शिमला: रोहतांग में बर्फबारी, गर्मी से मिली राहत

ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग के साथ धुंधी क्षेत्र में ताजा बर्फबारी होने के कारण सोलंग बैरियर से सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को ही सिस्सू की ओर भेजा रहा है। लाहौल में ताजा बर्फबारी के बाद हिमस्खलन हो रहा है।

बुधवार को बर्फबारी व बारिश के बीच कोकसर के समीप सुंदरुचा की पहाड़ी से मिहस्खलन हुआ है। पहाड़ी से हिमस्खलन सरकता हुआ चंद्रानदी के किनारे जा पहुंचा। हादसे में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। मनाली स्थित हिमस्खलन अध्ययन संस्थान (सासे) ने भी लाहौल में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here