शिवराज के मंत्री बोले- राहुल गांधी ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी के समर्थन में चलाए जा रहे कैंपेन पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने निशाना साधा है। सारंग ने राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक होने को उनकी ही गलती बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पीड़ित महिला का नाम उजागर किया है।

विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है। ट्विटर ने यदि राहुल गांधी का एकाउंट को ब्लॉक किया है तो आपने पीड़ित महिला का नाम उजागर किया है। कांग्रेस के नेता उनके काम को आगे बढ़ा रहे हैं। संपूर्ण महिला जाति का असम्मान करने का प्रश्न है। राहुल गांधी ने एथिक्स के खिलाफ जाकर काम किया है। राहुल गांधी की स्वयं की गलती है।

आपको बता दें राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक किए जाने से देश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस ने इसे सोशल इमरजेंसी का नाम दिया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के बाद एमपी के कांग्रेस नेताओं ने भी ट्विटर पर अपनी फोटो बदलकर राहुल गांधी की लगा ली है। इसके साथ ही कैम्पेन “मैं भी राहुल गांधी” चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here