कोरोना और किसान आंदोलन के कारण अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया गांधी

किसानों के आंदोलन का आज 13वां दिन है। किसानों ने आज कृषि कानून के खिलाफ भारत बंद का भी ऐलान किया है। देश में कोरोनावायरस संक्रमण पर भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। सोनिया गांधी का जन्मदिन 9 दिसंबर को है।

सोनिया गांधी इस समय गोवा में हैं। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से डॉक्टरों ने सोनिया गांधी को कुछ दिनों के लिए दिल्ली से दूर रहने की सलाह दी थी। सोनिया गांधी के साथ उनके बेटे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद हैं। किसानों का भारत बंदकिसान संगठनों ने कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद बुलाया है। भारत बंद में किसानों को विपक्षी सियासी दलों का पूरा समर्थन मिल रहा है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। सरकार और किसान संगठनों के बीच अब 9 दिसंबर को वार्ता होनी है।

किसानों के भारत बंद पर हरियाणा पुलिस ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा है कि किसान आंदोलनकारी हरियाणा में कई सड़कों और नेशनल हाइवों पर प्रदर्शन कर सकते हैं। वह कुछ समय के लिए यातायात को रोक सकते हैं। हरियाणा में मौजूद टोल प्लाजा पर भी किसान आंदोलनकारी कुछ समय के लिए प्रदर्शन कर सकते हैं।

दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे-44, दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे-9, दिल्ली-पलवल नेशनल हाईवे-19 और दिल्ली-रेवाड़ी नेशलन हाईवे 48 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रह सकता है।देश में कोरोना के हालदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा 96.67 लाख तक पहुंच गया है। अब तक कोरोना संक्रमण से 1,40,573 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 3,96,729 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here