अटल टनल से सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका गायब होना दुर्भाग्यपूर्ण : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अटल टनल रोहतांग से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका के गायब होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कांग्रेस ने इस संबंध में एक शिकायत पत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को भेजा है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पर पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राठौर ने बताया कि शिकायत पत्र में राज्य सरकार से इस पूरे मामले की जांच 15 दिन में करवाने और शिलान्यास पट्टिका को पुनर्स्थापित करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने 15 दिन में शिलान्यास पट्टिका पुन: स्थापित नहीं की गई तो कांग्रेस इसके खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन करेगी। राठौर ने इसे लोकतंत्र का अपमान करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का निर्णय किया है। राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह लोकतंत्र की मर्यादाओं से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इतिहास से छेड़छाड़ कर रही है।

उन्होंने कहा कि 28 जून 2010 को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तत्कालीन इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की उपस्थिति में इस टनल की आधारशिला रखी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जान कर बड़ी हैरानी हुई है कि सोनिया गांधी की वह पट्टिका वहां से गायब है। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और पुलिस की है। राठौर ने कांग्रेस के किसान बचाओ आंदोलन को सफल बताते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और नए कृषि कानून का विरोध जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1965 में एपीएमसी एक्ट लाकर किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य देने का जो प्रावधान किया था, उसे नए कानून से खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्दबाजी में लोकसभा बैठक के दौरान पहले अध्यदेश लाया,फिर राज्यसभा में बगैर चर्चा के इसे पारित कर दिया और राष्ट्रपति ने रात रात इस कानून पर अपने हस्ताक्षर भी कर दिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here