2022 में विधायक नहीं 400 कुर्सी ला सकती है सपा: मौर्य

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ब्रज क्षेत्र की बैठक में सपा, रालोद, बसपा और कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चार सौ सीट लाने का सपना देख रहे है। वह चार सौ कुर्सी ला सकते है, लेकिन विधायक लाना उनके वश की बात नहीं है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को हाथरस में आयोजित ब्रज प्रदेश की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश में 325 सीट जितकर 14 वर्ष का वनवास खत्म किया। तीन दलों ने गठबंधन किया, लेकिन आपने अपनी ताकत दिखाते हुए सभी का सूपड़ा साफ कर दिया। वर्ष 2019 में आपने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई और केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाई।

2017 से पहले के उत्तर प्रदेश और आज के उत्तर प्रदेश में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि पहले गुंडाराज, भ्रष्टाचार, माफिया राज प्रदेश में हुआ करता था। सभी दलों को भाजपा के सामने बहस के लिए बैठा दो, लेकिन कोई भाजपा के सामने टिक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था से लेकर सड़कों में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चार दिन पहले अपना बयान दिया है कि विधानसभा चुनावों में वह चार सौ सीट जीतेंगे, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं हो सकता है। सपा चार सौ कुर्सी ला सकती है,लेकिन विधायक नहीं। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में मथुरा के जवाहर कांड में पुलिसकर्मी शहीद हो गए। वहां दंगा करने वाले कौन थे। इसके बारे में पूरा प्रदेश जानता है। उन्होंने कहा कि यूपी के दिल में नरेन्द्र मोदी रहते हैं। पिछली सरकारों में तुष्टीकरण की राजनीति के कारण हिन्दु धार्मिक स्थलों पर कोई काम नहीं किये गये। भाजपा सरकार ने प्रदेश में साढ़े चार लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है। पहले रोजा इफ्तार पार्टी होती थी,लेकिन अब वहीं लोग मंदिरों में जा रहे है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने की मंच से जिलाध्यक्ष की तारीफ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वंत्रत देव सिंह मंच से भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की तारीफ की। जिलाध्यक्ष की तारीफ सुनकर उनके विरोध जरुर एक बार के लिये सहम गये,क्योंकि जिलाध्यक्ष मंच पर पूरी व्यवस्थाएं संभाले हुये थे। जबकि एक गुट जिलाध्यक्ष की शिकायत लेकर पहुंचा था। काफी देर तक कुछ कार्यकर्ताअपने हाथ में झंडा लेकर जमीन पर बैठे रहे। 

ये रहे प्रमुख रुप से मौजूद 

सांसद राजवीर दिलेर, विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, विधायक हरीशंकर माहौर,जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, चेयरमैन आशीष शर्मा, ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूर्वविधायक मुकुल उपाध्याय, रामवीर सिंह भैयाजी, नीरज प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान, रुपेश उपाध्याय, अनुराग अग्निहोत्री, नवनीत गौतम, पूर्व विधायक लहटू ताऊ,प्रभा सिंह, राजेश सिंह गुड्डू आदि मौजूद रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here