सपा राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा ने पद से दिया इस्तीफा, बिसौली विधायक भी हुए बागी

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बदायूं में दोहरा झटका लगा है। सपा राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा खां ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया है। आबिद रजा बदायूं विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। इस बार वह लोकसभा चुनाव के लिए आंवला सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन सपा ने नीरज मौर्य को प्रत्याशी बना दिया। पूर्व विधायक आबिद रजा ने बरेली मंडल में बदायूं, आंवला, शाहजहांपुर, बरेली किसी भी लोकसभा सीट पर सपा से कोई मुस्लिम प्रत्याशी न बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी। जब सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से सलीम शेरवानी ने इस्तीफा दिया तो आबिद रजा भी उनके साथ थे। मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here