मुजफ्फरनगर में 37 स्थानों पर आज सपा करेगी जनसभाएं

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी ने क्रांति दिवस पर अपने कार्यकर्ताओं को विशेष आयोजन करने का निर्देश जारी किया है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता बुधवार की जनपद के 37 स्थान पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर भाजपा सरकार की नीतियों पर चोट करेंगे। सपा कार्यकर्ता पार्टी के एजेंडे के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताओं की चर्चा करेंगे।

बुधवार को क्रांति दिवस है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश भर मैं संगठन को विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि क्रांतिदिवस पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में सपा सरकार के दौरान चलाई गई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जगह-जगह जाकर जानकारी दी जाएगी। इसके लिए सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी के नेतृत्व में प्रमुख नेताओं की सहभागिता से आज जनपद भर में 37 से अधिक से स्थानों पर सपा जनपंचायत का आयोजन किया जाएगा।

शहर और आसपास के क्षेत्र का कार्यक्रम
सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि कुकड़ा में कल्लू मलिक के आवास पर 10:00 बजे। नई मंडी में धर्मेंद्र नीटू सभासद के आवास पर 11:00 बजे। खालापार पड़ाव में मास्टर खुर्शीद के आवास पर 3:00 बजे और गांव मखियाली में नियाज हैदर के आवास पर 4:00 बजे आयोजन होगा। इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट सदर बाजार पर 6:00 बजे कार्यक्रम होगा जिसके आयोजक गौरव जैन, फिरोज अंसारी और विपिन चौधरी रहेंगे।

खालापार में मीनाक्षी चौक पर वसी अंसारी एडवोकेट पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष के आवास पर श्याम 7.45 और कुकड़ा जोली रोड पर इंतजार अंसारी के आवास पर 8:00 8:00 कार्यक्रम होगा। प्रेमपुरी में पुष्पेंद्र चौधरी के आवास पर रात 9:00 बजे और गाजावाली पुलिया पर सरदार तरनजीत सिंह और दुर्गेश पाल के संयोजन में दोपहर 2:30 बजे आयोजन होगा। ग्राम नियामू में 11:00 बजे जिसके आयोजक ठाकुर अमन सिंह और मोहम्मद रजा रहेंगे। चरथावल नगर पंचायत में दोपहर 1:00 बजे कुशलपल और सुखपाल त्यागी के आवास पर। प्रिंस गार्डन बैंकट हॉल वहलना में सोमपाल भाटी के निर्देशन में शाम 5:00 बजे प्रोग्राम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here