ग्रेटर नोएडा में डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार बस

ग्रेटर नोएडा:  सूरजपुर भंगेल मार्ग पर यामहा इंडिया फैक्ट्री के कर्मचारियों से भरी हुई बस पलट गई है। बस में फंसे कर्मचारियों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया है। तेज रफ्तार में पेड़ से टकराकर अनियंत्रित होकर बस पलटी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी  कुलेशरा ने बताया कि हिंडन पुल पर यामाहा कंपनी सूरजपुर से फरीदाबाद जा रही थी। बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई है। बस में 28 लोग सवार थे।

छह लोगों को आईं मामूली चोटें

पुलिसकर्मी ने बताया कि सभी सवारी सकुशल है केवल 6 लोगों को मामूली चोटें आई है, जिनको प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

दुर्घटना के बाद क्रेन भेजकर बस को हटया जा रहा है। साथ ही यातायात भी सामान्य कराया जा रहा है। कंपनी के पदाधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौके पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here